पालमपुर के समाजसेवी डॉक्टर आकाशदीप जरियाल को राजस्थान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय समारोह समिति जयपुर द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान बुधवार को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व देश के प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी कुलेहरिया, प्रो. मोहन लाल छिपा ने प्रदान किया। युवा डॉ. आकाशदीप जरयाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पत्रकारिता पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से शोध कार्य पूरा किया है। उनके शोध कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
आकाशदीप जरयाल ने विगत दो दशक से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हिंदू जागरण मंच में उल्लेखनीय कार्य करने के बाद प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक के तौर पर कार्य कर युवाओं को जोड़ा। वर्तमान में प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य के तौर पर कार्य करते हुए सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ चढ़ कर निभा रहे हैं। डॉ. आकाशदीप जरयाल पिछले 26 वर्षों से संगठनों में सक्रिय रूप से अपना योगदान से दे रहे हैं।