अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में युद्ध समाप्त होने के बाद सऊदी अरब और इज़राइल के लिए संबंध सामान्य करने का समय आ गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प मियामी में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। ट्रम्प अपने अब्राहम समझौते के प्रयासों के तहत पश्चिम एशिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों, इज़राइल और सऊदी अरब पर वर्षों से संबंध सामान्य करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
News On AIR | मार्च 28, 2026 10:31 पूर्वाह्न
अमरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का सऊदी अरब-इज़राइल संबंध सामान्य करने पर जोर