दिसम्बर 26, 2025 9:37 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा अभिलेखागार के दस्तावेजों से डब्ल्यू बुश और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत सामने आई

अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा अभिलेखागार से हाल ही में सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों से अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत सामने आई है। इसमें पाकिस्तान और ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता व्यक्त की गई है।

इन दस्तावेजों से 2001 से 2008 तक हुई बैठकों और फोन कॉलों से संबंधित पाकिस्तानी तत्वों और विदेशी परमाणु कार्यक्रमों के बीच चल रहे सहयोग का पता चलता है।

इन अभिलेखों से जानकारी मिलती है कि बुश ने पाकिस्तान को परमाणु हथियारों से लैस एक सैन्य शासन बताया और यह सवाल उठाया कि पाकिस्‍तान में लोकतंत्र न होने और बढ़ते परमाणु खतरे के बावजूद पश्चिम के देशों ने उसकी आलोचना करने से परहेज क्यों किया।

राष्ट्रीय सुरक्षा अभिलेखागार ने कहा है कि पाकिस्तान ने परमाणु अप्रसार संधि से बाहर रहते हुए अपना परमाणु कार्यक्रम विकसित किया है और लंबे समय से अतर्राष्‍ट्रीय निगरानी में रहा है।