अप्रैल 11, 2026 7:01 अपराह्न | DMRC

printer

दिल्ली मेट्रो का सेफ्टी ड्राइव, लिफ्ट-एस्केलेटर उपयोग पर जागरूकता

दिल्ली मेट्रो अपने सप्ताहिक जागरूकता अभियान के तहत आज लिफ्ट और एस्केलेटर के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूकता अभियान चलाया। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि पूरे नेटवर्क में नौ सौ 65 लिफ्ट, एक हजार दो सौ 97 एस्केलेटर और 42 ट्रैवलर का संचालन और रखरखाव कर रही है।
यह अभियान दिल्‍ली मेट्रो द्वारा सप्ताहिक जागरूकता अभियान के तहत 13 अप्रैल तक चलाया जा रहा है, जिसमें स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों को दिल्‍ली मेट्रो के कर्मचारियों के साथ मिलकर कुछ स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर के पास तैनात किए गए हैं। उनके हाथों में तख्तियाँ हैं जिनके ज़रिए वे यात्रियों को इन सुविधाओं के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
इसके अलावा, यात्रियों को सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए, ज़्यादा यात्रियों वाले कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट प्ले) भी आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रियों को इन सुविधाओं के सुरक्षित इस्तेमाल से जुड़े ज़रूरी संदेशों वाले पर्चे भी बांटे जा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला