अप्रैल 10, 2026 7:43 अपराह्न | DMRC

printer

डीएमआरसी यात्रियों 13 अप्रैल से अगले महीने के 10 तारीख तक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण का करेगा आयोजन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम – डीएमआरसी यात्रियों की प्रतिक्रिया और सुझाव जानने के लिए 13 अप्रैल से अगले महीने के 10 तारीख तक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण का आयोजन कर रहा है। यह सर्वेक्षण लंदन स्थित ट्रांसपोर्ट स्ट्रैटेजिक सेंटर द्वारा कराया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य मेट्रो सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए यात्री दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध फॉर्म भर सकते हैं।
सर्वेक्षण में उपलब्धता, पहुंच, उपयोग में आसानी, यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान जानकारी, विश्वसनीयता, ग्राहक सेवा, सुगमता, भीड़, सुरक्षा और समग्र संतुष्टि जैसे पहलुओं पर राय ली जाएगी। इन प्रतिक्रियाओं के आधार पर सेवाओं में सुधार के लिए आगे कदम उठाए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला