लोकसभा में आज वित्त विधेयक, 2024 पर चर्चा फिर से शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के जगदंबिका पाल ने कहा कि वित्त विधेयक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इस वर्ष के बजट में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा बजट देश में कराधान प्रणाली को सरल बनायेगा। उन्होंने भारतीय स्टार्टअप पर लगने वाले एंजेल टैक्स को खत्म करने के सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश की स्टार्टअप व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।
Site Admin | अगस्त 7, 2024 3:11 अपराह्न | Finance Bill | Lok Sabha
लोकसभा में आज वित्त विधेयक, 2024 पर चर्चा फिर से हुई शुरू

उन्होंने कहा कि सरकार देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस के मुहम्मद हमदुल्ला सईद ने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट्स को अधिक छूट दे रही है और लोगों की तुलना में कॉरपोरेट्स की कर देनदारियां कम हैं। उन्होंने सरकार से इंडेक्सेशन मुद्दे से संबंधित अपने फैसले पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया। चर्चा अभी जारी है।