जून 27, 2025 11:51 पूर्वाह्न

printer

राजस्व आसूचना निदेशालय ने पाकिस्तानी सामान के साथ 39 कंटेनर किए जब्त

राजस्व आसूचना निदेशालय ने मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर लगभग 9 करोड़ रुपये के 1 हजार 115 मीट्रिक टन पाकिस्तानी सामान के साथ 39 कंटेनर जब्त किए हैं।

 

कंटेनरों को कल दुबई होते हुए समुद्री मार्ग से भारत में अवैध रूप से भेजा जा रहा था। बताया जा रहा है कि इन कंटेनरों के पाकिस्तानी होने की जानकारी छिपा कर इन्हें संयुक्त अरब अमीरात का बताया गया था। राजस्व आसूचना निदेशालय ने तीसरे किसी देश, मुख्य रूप से दुबई के रास्ते संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तानी मूल के सामानों का अवैध आयात रोकने के लिए “ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट” शुरू किया है।

 

आधिकारिक बयान के अनुसार आयात करने वाली फर्म के एक साझेदार को गिरफ्तार किया गया। पहलगाम आतंकी हमलों के बाद, भारत सरकार ने पाकिस्तान से भेजे गये माल के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर 2 मई, 2025 से व्यापक प्रतिबंध लगा दिया था।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला