दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों के दिव्यांग छात्रों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पर्पल फेस्ट में भाग लिया। इस वर्ष पहली बार नगर निगम के विद्यालयों के 11 दिव्यांग छात्रों ने इस फेस्ट में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निगम विद्यालयों के दो छात्रों ने नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि नौ छात्रों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्रों ने अमृत उद्यान का भ्रमण भी किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट, निगम विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास डागर तथा शिक्षा विभाग के अधिकारीगण और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
दिल्ली नगर निगम ने कहा कि वह अपने विद्यालयों के छात्रों, विशेषकर दिव्यांग छात्रों को हर संभव सुविधाएं और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे शिक्षा और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल का विकास कर सकें।