मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 29, 2024 8:28 अपराह्न

printer

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है धनतेरस का त्यौहार

देशभर में आज धनतेरस का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार दिवाली के उत्सवों की शुरुआत का प्रतीक है, जिसमें नरक चतुर्दशी, काली चौदस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं।

 

धनतेरस को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ दिन पर, लोग भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

 

    इस दिन को लोग नई खरीदारी, विशेषकर सोने या चांदी की वस्तुएं और नए बर्तन खरीदने के लिए शुभ मानते हैं। इस दिन उपकरणों और ऑटोमोबाइल की भी भारी खरीदारी देखी जाती है।

 

दिल्ली में, लाजपत नगर, चावड़ी बाजार, सरोजिनी नगर, सदर बाजार, कनॉट प्लेस, करोल बाग और चांदनी चौक सहित प्रमुख बाजारों में बड़ी संख्या में लोग धनतेरस की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।