मार्च 31, 2026 7:53 पूर्वाह्न

printer

डी.जी.सी.ए. और गति शक्ति विश्वविद्यालय ने युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

नागर विमानन महानिदेशालय (डी.जी.सी.ए.) और गति शक्ति विश्वविद्यालय ने विमानन प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और इस क्षेत्र से जुडे़ अन्‍य उद्योगों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि इससे भविष्य में विमानन उद्योग में महत्‍वपूर्ण विकास होगा। श्री नायड‍ू ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में देश ने विशेष रूप से रखरखाव, मरम्मत और नवीनीकरण-एमआरओ के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले 12 वर्षों में महत्‍वपूर्ण विकास हुआ है।