पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय-डीजीसीए ने उड़ान संचालकों से क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। परामर्श में सभी संचालकों से अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र संबंधी सलाहों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। पश्चिम एशिया के कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र अस्थायी तौर पर बंद कर दिए हैं। डीजीसीए ने संचालकों को प्रभावित हवाई क्षेत्रों में उड़ान भरने से बचने की सलाह दी है।
News On AIR | फ़रवरी 28, 2026 9:41 अपराह्न | DGCA
नागर विमानन महानिदेशालय ने एयरलाइंस को जारी किया सतर्कता परामर्श