जुलाई 23, 2025 10:20 अपराह्न

printer

देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान के मानव- चालित प्रक्षेपण यान का विकास और जमीनी परीक्षण हुआ पूरा

देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान के मानव-चालित प्रक्षेपण यान का विकास और जमीनी परीक्षण पूरा हो गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि क्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल का परीक्षण किया जा चुका है। सरकार ने 2027 में मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा वर्ष 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना और 2040 तक चंद्रमा पर पहला भारतीय भेजना शामिल है।