जनवरी 11, 2025 10:34 अपराह्न

printer

विकसित भारत युवा नेता संवाद देश के युवाओं को राष्‍ट्र की विकास यात्रा में शामिल करने की एक अनोखी पहल है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत युवा नेता संवाद देश के युवाओं को राष्‍ट्र की विकास यात्रा में शामिल करने की एक अनोखी पहल है। श्री मोदी ने आज युवा और खेल मामलों की राज्‍य मंत्री रक्षा खडसे का राष्‍ट्रीय युवा उत्‍सव 2025 और विकसित भारत युवा नेता संवाद पर लिखा एक लेख साझा किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवा मस्तिष्कों की ऊर्जा, रचनात्मकता और नेतृत्व को दिशा प्रदान करना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला