केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया नया विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विकसित भारत जी राम जी अधिनियम, मनरेगा की कमियों को दूर करता है और ग्रामीण मजदूरों तथा किसानों को फायदा पहुंचाता है। उन्होंने कांग्रेस पर नई योजना के बारे में लोगों के बीच गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।
मनोहर लाल ने झारखंड के रांची में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पहले की मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार था और यूपीए के शासनकाल की योजना में किए गए कामों के लिए ऑडिट और जवाबदेही की कमी थी। उन्होंने कहा कि नई योजना भ्रष्टाचार तथा लीकेज को रोकेगी और जवाबदेही में सुधार करेगी।