देश का सबसे बडा स्कूल हैकेथॉन- विकसित भारत बिल्डेथॉन 2025 आज सुबह 10 बजे से रात 11 बजे के बीच आयोजित होगा। विकसित भारत बिल्डेथॉन एक राष्ट्रव्यापी पहल है जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों की रचनात्मक्ता और समस्याओं का हल तलाशने के कौशल को बढावा देने के लिए स्कूलों और शिक्षकों को आमंत्रित किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर नवाचार की संस्कृति को सशक्त बनाना है। इसमें विद्यार्थियों को चार थीम – आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, स्थानीय उत्पादों को बढावा देने यानी वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत के विषय पर अभिनव प्रारूप तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शिक्षा मंत्रालय ने अटल नवाचार मिशन और नीति आयोग के सहयोग से यह आयोजन किया है।
आधिकारिक पोर्टल- vbb.mic.gov.in या schoolinnovationmarathon.org/registration पर इस आयोजन का सीधा प्रसारण होगा। बिल्डेथॉन के तहत एक करोड रूपये का पुरस्कार भी रखा गया है जिसे राष्ट्रीय स्तर पर 10 विजेताओं, राज्य स्तरीय 100 विजेताओं और जिला स्तर के 1000 विजेताओं में वितरित किया जाएगा।