जुलाई 11, 2025 6:34 अपराह्न

printer

हिमनदीय झील फटने से नेपाल के रसुवा में तबाही

नेपाल के जल विज्ञान और मौसम विभाग ने बताया है कि चीन में स्थित एक हिमनदीय झील के फटने से मंगलवार को रसुवा जिले की ल्हेंदे धारा में विनाशकारी बाढ़ आई। सैटेलाइट आंकड़ों के अनुसार, यह बाढ़ नेपाल-चीन सीमा से लगभग 36 किलोमीटर उत्तर में रसुवागढ़ी में लगभग  5 हजार एक सौ 50 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक हिमनदीय झील के फटने से आई थी।

 हादसे से पहले यह झील लगभग शून्‍य दशमवल सातचार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई थी। बाढ़ के बाद इसका क्षेत्रफल घटकर लगभग शून्‍य दशमवल छहशून्‍य वर्ग किलोमीटर रह गया। झील के आकार में यह बदलाव पानी की बड़ी मात्रा में निकासी को दर्शाता है। यह बदलाव इस निष्कर्ष की पुष्टि करता है कि झील के फटने के कारण ल्हेंदे धारा में बाढ़ आई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला