जनवरी 20, 2026 5:24 अपराह्न | ATM | India Post Office

printer

डाक विभाग ने देशभर में 888 ए.टी.एम. चालू करके अपने एटीएम ढांचे को मजबूत किया

डाक विभाग ने देशभर में 888 ए.टी.एम. चालू करके अपने एटीएम ढांचे को मजबूत किया है। संचार मंत्रालय ने बताया है कि इन एटीएम के जरिये ग्राहक नकदी निकाल सकते हैं, बैलेंस देख सकते हैं और अन्‍य मूलभूत लेन-देन कर सकते हैं। ये पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रह रहे लोगों के लिए लाभदायक है। मंत्रालय का कहना है कि वह डिजिटल बदलाव के जरिये वित्‍तीय समावेशन करने के सरकार के दृष्टिकोण का समर्थन करता है।