अगस्त 22, 2025 5:19 अपराह्न

printer

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने नेशनल ई-गवर्नेंस वेबिनार श्रृंखला-2025-26 की आयोजित

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने आज नेशनल ई-गवर्नेंस वेबिनार श्रृंखला-2025-26 आयोजित की। यह वेबिनार डिजिटल परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकारी प्रक्रिया पुनर्रचना में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपायों में उत्कृष्टता विषय पर आयोजित किया गया था।

 

    प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास ने सत्र की अध्यक्षता की और सेवा वितरण में सुधार तथा शासन और सेवा वितरण में नवाचार को गति देने के वास्‍ते उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने के लिए पुरस्‍कृत उपायों की सराहना की। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चार सौ से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने वेबिनार में भाग लिया।