उद्योग संवर्धवन और आंतरिक व्यापार विभाग ने आज भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सक्षम बनाने के लिए एक अध्ययन रिपोर्ट जारी की है। अध्ययन में भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण रणनीतियों पर प्रकाश डाला गया है।
रिपोर्ट में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महिलाओं के समावेशन में बाधा डालने वाली प्रमुख चुनौतियों का भी विश्लेषण किया गया है और तेजी से बढ़ते लॉजिस्टिक्स उद्योग में लैंगिक विविधता को बढ़ाने के लिए नीतिगत उपायों की सिफारिश भी की गई है।
इस अवसर पर विभाग के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए सरकार के दृष्टिकोण के संदर्भ में इस अध्ययन रिपोर्ट के महत्व पर जोर दिया।