जनवरी 2, 2026 8:21 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में घने कोहरे का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान तथा मुजफ्फरबाद में भी यही स्थिति रहने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारइक्‍काल में गरज और बिजली गिरने का अनुमान है।

 

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक -एक्यूआई 321 दर्ज किया गया।