मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कल तक तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटे में गुजरात क्षेत्र में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी से सटे इलाकों में कल तक न जाने की सलाह दी है। वहीं विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले सप्ताह की शुरुआत में बूँदा-बाँदी होने की संभावना व्यक्त की है।