मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों और उत्तराखंड सहित पूर्वोत्तर भारत में भी घना कोहरा बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका है। बिहार में भी ठंड का अनुमान व्यक्त किया है।
इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में आज फिर वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। सुबह 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 355 दर्ज किया गया।