जनवरी 5, 2026 8:09 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली समेत कई राज्यो में घना कोहरा छाए का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने दिल्ली, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पंजाब में कल तक घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो दिन तक पश्चिम बंगाल के गांगेय और उप-हिमालयी क्षेत्र, उत्तर-पूर्वी भारत और झारखंड के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी नौ जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है।

 

अगले तीन दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड और राजस्थान में शीतलहर चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने आज बिहार और उत्तराखंड में शीतलहर चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 266 दर्ज किया गया।