मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 3, 2024 7:23 अपराह्न | दिल्ली - भाजपा

printer

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस बेरिकेडिंग को तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश करने पर सांसद तेजस्वी सूर्या और श्री सचदेवा समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।

 

श्री सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक विशेष समुदाय को हिंसक बताया है, जिसके लिए वह प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदन के अंदर रणनीति के तहत ऐसा बयान दिया है। श्री सचदेवा ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरी भारतीय संस्कृति की आलोचना की है, जिसके लिए उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।