मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिल्ली नगर निगम में अनुसूचित जाति महापौर की नियुक्ति के साथ ही छठे दिल्ली वित्त आयोग के गठन की मांग 

 

दिल्ली भाजपा ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को एक पत्र लिखकर दिल्ली नगर निगम में अनुसूचित जाति महापौर की नियुक्ति के साथ ही छठे दिल्ली वित्त आयोग के गठन की मांग की है।

 

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की हठधर्मी के चलते दिल्ली में अनुसूचित जाति का महापौर नियुक्त नहीं हो पा रहा है और भाजपा इसकी निंदा करती है।

 

भाजपा नेता ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम एक्ट में तीसरे वर्ष में अनुसूचित जाति के महापौर की नियुक्ति का प्रावधान है लेकिन अपने महिला तथा दलित विरोधी स्वभाव के लिए जाने वाले अरविंद केजरीवाल महापौर चुनाव की प्रक्रिया पूरी नही होने दे रहे हैं।

 

श्री सिंह ने कहा है कि नियमानुसार मुख्यमंत्री को उपराज्यपाल को पत्र लिखकर महापौर चुनाव की प्रक्रिया शुरू करनी है पर वह जेल में हैं शासकीय काम नहीं कर सकते अतः अनुसूचित जाति महापौर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नही हो पा रही है।