मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 17, 2025 8:46 अपराह्न

printer

दिल्ली का तापमान सोमवार को 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राजधानी में आज मौसम सामान्‍य रहा और दिन के समय धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्य से दो दशमलव एक डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 29 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से शून्‍य दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 16 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आसमान के साफ रहने और तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है।

 

हीं, कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।