जनवरी 9, 2025 8:03 अपराह्न

printer

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि दोपहर में हल्‍की धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 21 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 4 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

 

वहीं, कल का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।