दिल्ली में आज सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई, हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान चार दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाये रहने और ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।