दिसम्बर 26, 2024 8:53 अपराह्न

printer

दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। दोपहर में धूप खिलने के बाद, अब शाम के समय हल्‍की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय कोहरा छाने और हल्‍की बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

 

वहीं, कल का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।