मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 25, 2024 2:28 अपराह्न | Atishi | Delhi

printer

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल स्थगित की

पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के बावजूद लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में मयूर विहार फेज 1, ओखला, गीता कॉलोनी, वसंत विहार, पटेल नगर, संजय कॉलोनी, महरौली, विकास पुरी, मोती नगर, छतरपुर, संजय कॉलोनी, वसंत कुंज, चाणक्यपुरी, कृष्णा नगर और नरेला शामिल हैं।

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी ने शुगर का स्तर कम होने के बाद लोक नायक अस्पताल में भर्ती होने के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज स्थगित कर दी है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि श्रीमती आतिशी के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद पार्टी इस मुद्दे को उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका ध्यान आकर्षित करेगी और अधिक पानी की मांग करेगी।

 
इस बीच, भाजपा ने दिल्ली सरकार पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि श्रीमती आतिशी का सत्याग्रह विफल होना ही था क्योंकि यह झूठ पर आधारित था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने भूख हड़ताल का इस्तेमाल अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल का इस्तेमाल निजी हितों को पूरा करने, घोटालेबाजों को बचाने और भ्रष्टाचार जारी रखने के लिए किया गया।