जून 27, 2024 12:01 अपराह्न | Atishi | Delhi

printer

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी को अस्पताल से मिली छुट्टी

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी का लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अनशन के दौरान सोमवार को उनका शुगर लेवल गिर जाने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा से और अधिक जल की मांग को लेकर इस महीने की 21 तारीख को वे अनशन पर बैठी थीं। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अनशन समाप्त हो गया।