अगस्त 20, 2025 7:09 अपराह्न

printer

दिल्ली यातायात पुलिस ने चलाया सड़क जागरूकता अभियान

दिल्ली यातायात पुलिस ने शहर भर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत यातायात पुलिस ने स्कूली छात्र, साइकिल चालक, ऑटो/टैक्सी चालक, सार्वजनिक परिवहन कर्मचारी और दैनिक यात्रियों को नियमों के पालन, महिला सुरक्षा और अनुशासित सड़क उपयोग के महत्व की जानकारी दी।

 

इस अभियान के अंतर्गत दिल्ली भर में कई प्रमुख स्थानों जैसे रिंग रोड पंजाबी बाग, सिंघोला, जी.टी. रोड, जी.टी.बी. अस्पताल शहादरा में दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों को बिना हेलमेट के वाहन चलाने के गंभीर परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।

 

इसके अलावा, दिल्ली यातायात पुलिस ने कई स्कूलों में एमई वैन डिस्प्ले के साथ जागरूकता सत्र आयोजित किए। इन सत्रों में 23 सौ से अधिक छात्रों और 65 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिसमें प्रदर्शन, चर्चाएँ और एक सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल थी।