सितम्बर 2, 2025 6:43 अपराह्न | Delhi | old_iron_bridge | Trafficpolice

printer

दिल्ली: यातायात पुलिस ने पुराने लोहे के पुल को आवाजाही के लिए किया बंद

दिल्ली यातायात पुलिस ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पुराने लोहे के पुल को यातायात और सार्वजनिक आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। यातायात पुलिस ने बताया है कि यह पुल आज शाम चार बजे से अगले आदेश तक बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गो का इस्‍तेमाल करने की सलाह दी है।