अप्रैल 11, 2026 6:07 अपराह्न | Delhi Traffic Alert:

printer

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: कुतुब मीनार के आसपास कई सड़कों पर रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली यातायात पुलिस ने कल कुतुब मीनार और दिल्‍ली विकास प्राधिकरण महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क के अंदर और आसपास, लोगों और वाहनों की भारी आवाजाही के मद्देजनर, यातायात निर्देश जारी किए हैं। दिल्‍ली यातायात पुलिस ने कहा कि कल शाम चार बजे से रात नौ बजे तक अणुव्रत मार्ग, क्रेसेंट रोड और कालका दास मार्ग और आस-पास की सड़कों पर यातायात बाधित रहेगा।
दिल्‍ली यातायात पुलिस ने कहा कि फूल मंडी, मस्जिद हाजी अली जान और कालका दास मार्ग से होते हुए कुतुब मीनार की ओर भारी और व्यावसायिक वाहनों की अनुमति नहीं रहेगी।
वहीं, यातायात पुलिस ने लोगों को अरबिंदो मार्ग और अन्य उपलब्ध रास्तों से होकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला