मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 18, 2025 7:21 अपराह्न

printer

दिल्लीः बुधवार को भाजपा विधायक-दल की बैठक में मुख्‍यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज रामलीला मैदान का दौरा किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

 

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, श्री सचदेवा और श्री चुघ ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के बारे में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जानकारी दी।

 

भाजपा ने कल विधायक दल की बैठक बुलाने का फैसला किया है जिसमें मुख्‍यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विधायक दल की बैठक पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होगी।

 

    मीडिया के साथ बातचीत में भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आगामी बृहस्‍पतिवार को होगा। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

     दिल्‍ली के नए मुख्‍यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 30 हजार व्‍यक्तियों की क्षमता वाले रामलीला मैदान को सजाया जा रहा है। इसकी चारदीवारी पर नए रंग-रोगन का काम चल रहा है।

 

8 फरवरी को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कीं और 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापसी की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला