जनवरी 10, 2026 9:12 अपराह्न

printer

दिल्‍ली: दिनभर धूप खिली रही धूप, भीषण ठंड से मिली थोड़ी राहत

राजधानी दिल्‍ली में आज दिनभर धूप खिली रहने से लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली। दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार कल शीत लहर चलने का अनुमान है और कुछ जगहों पर धुंध छाए रहने की आशंका है। कल का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।