अप्रैल 4, 2026 8:45 अपराह्न

printer

दिल्ली समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने पंजाब खोड़ में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने आज पंजाब खोड़ क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। ये विकास कार्य दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के फंड के अंतर्गत तथा सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहयोग से किए जा रहे हैं।

इन कार्यों में गांव जटखोड़ से पंजाब खोड़ तक, गांव माजरा से जटखोड़ तक और बाजीतपुर से माजरा तक काली सड़क का निर्माण कार्य सहित अन्‍य विकास कार्य शामिल हैं। यह कार्य इसलिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्‍योंकि पिछले लगभग 30 वर्षों से लंबित थे और अब वर्तमान सरकार इसे पूरा कर रही है।

श्री सिंह ने कहा कि इन विकास कार्यों के माध्यम से केवल सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि गांवों के समग्र और दीर्घकालिक विकास की मजबूत नींव रखी जा रही है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मजबूत होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय परिस्थितियों में भी व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं के माध्यम से दिल्ली के गांवों को नई पहचान मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की एक सशक्त, टिकाऊ तथा प्रेरणादायक मिसाल स्थापित होगी। श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र और संतुलित विकास के लिए उनकी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आरजू के साथ, प्रादेशिक समाचार के लिए, सौम्‍या।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला