मई 12, 2025 7:29 अपराह्न

printer

दिल्ली में दोपहर के समय गर्म हवा के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई

दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा, हालांकि दोपहर के समय गर्म हवा के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। आज का अधिकतम तापमान 38 दशमलव 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्‍य रहेगा। कल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।