मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 1, 2025 7:55 अपराह्न | air_quality | Delhi

printer

दिल्ली ने पिछले 8 वर्षों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ औसत वायु गुणवत्ता दर्ज किया

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया है कि इस वर्ष जनवरी से अगस्त महीने के बीच, दिल्ली ने पिछले 8 वर्षों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ औसत वायु गुणवत्ता दर्ज किया है। हालांकि इसमें वर्ष 2020 में कोविड महामारी की अवधि को शामिल नहीं किया गया है। मंत्रालय ने बताया है कि इस वर्ष जनवरी से अगस्त के दौरान राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 172 दर्ज किया गया है, जबकि इसी अवधि के दौरान वर्ष 2024 में 187, 2023 में 174, 2022 में 194, 2021 में 192, 2020 में 147, 2019 में 199, और वर्ष 2018 में 203 सूचकांक था।