नमो भारत रेल के दिल्ली स्थित न्यू अशोक नगर स्टेशन पर रेल सेवा बहाल हो गई हैं। स्टेशन पर रेल सेवाएं निर्धारित समय से संचालित की जा रही हैं। शनिवार को तेज आंधी के कारण, इस स्टेशन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशन पर सेवाएं बंद कर दी गईं थीं।