दिसम्बर 2, 2025 6:27 अपराह्न | Delhi | PublicWorksDepartment

printer

दिल्‍ली: लोक निर्माण विभाग मंत्री ने केंद्रीय सड़क निधि और विभागीय परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की

दिल्‍ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने केंद्रीय सड़क निधि और वर्तमान में विभाग द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में एक समीक्षा बैठक की।

 

इस बैठक में विभिन्‍न विभाग द्वारा कार्यों की प्रगति की जांच की और साथ ही बेहतर तालमेल के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

   

इसके अलावा, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने नोएडा सेक्टर 93ए में बने अवैध ट्विन टावर ध्‍वस्‍त मामले पर भी एक समीक्षा की। श्री सिंह ने कहा कि बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई और समन्वित तरीके से आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

 

इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव और प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त भी उपस्थित रहे।