मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 24, 2025 5:57 अपराह्न | Chhathfestival | Chhathghats | Delhi

printer

दिल्‍ली: छठ पर्व की तैयारियाँ ज़ोरों पर, 1500 स्थानों पर छठ घाट बनाए गए

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि राजधानी में लगभग 15 सौ स्थानों पर छठ घाट बनाए गए हैं और छठ पर्व मनाने की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। उन्‍होंने बताया कि इन घाटों के अतिरिक्त यमुना नदी के किनारे 17 विशेष घाट बनाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा करने के लिए उचित सुविधाएँ मिल सकें।

 

श्रीमती गुप्‍ता ने दिल्‍ली सरकार छठ की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और यह सभी घाट उस बदलती दिल्ली का प्रतिबिंब हैं जो परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ना जानती है।

 

उन्‍होंने यह भी कहा कि प्रत्‍येक घाट पर स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा की सर्वोत्तम व्यवस्था की गई है। इन मॉडल घाटों ने यमुना को संवारने के अलावा, दिल्ली और पूर्वांचल की भावनाओं को भी एक सूत्र में बांध दिया है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला