मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 24, 2025 6:00 अपराह्न | DelhiPolice | ISISterrorists | SpecialCell

printer

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आई.एस.आई.एस. आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आई.एस.आई.एस. आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी दिल्ली में एक आई.ई.डी. विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।

 

आरोपियों का संपर्क तुर्की-सीरिया सीमा के पास स्थित आई.एस.आई.एस. हैंडलर के साथ था। पुलिस ने उनके पास से संदिग्‍ध तस्वीरें, लैपटॉप, पेन ड्राइव और आई.एस.आई.एस. से संबंधित दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

 

नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, दिल्‍ली पुलिस अपर-उपायुक्‍त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि दोनों आरोपियों को 16 और 18 अक्टूबर को दिल्ली और भोपाल से गिरफ्तार किया गया। उन्‍होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।