दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा ने नई दिल्ली के रोहिणी इलाके में एल.पी.जी. सिलेंडरों की कालाबाज़ारी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 50 अवैध एल.पी.जी. सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं। इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने इस रैकेट में इस्तेमाल होने वाला एक वाहन और रिफिलिंग सेटअप भी बरामद किया है।
News On AIR | मार्च 27, 2026 1:05 अपराह्न
दिल्ली पुलिस: रोहिणी इलाके में एल.पी.जी. सिलेंडरों की कालाबाज़ारी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़