अक्टूबर 19, 2025 6:47 पूर्वाह्न

printer

दिल्‍ली पुलिस ने दीपावली पर्व के अवसर पर बहुस्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था लागू की

दिल्‍ली पुलिस ने दीपावली पर्व के अवसर पर बहुस्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था लागू कर दी है। दिल्‍ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि प्रमुख बाजारों, भीड-भाड वाले सार्वजनिक स्‍थानों और व्‍यवसायिक केन्‍द्रों में विशेष सुरक्षा व्‍यवस्‍था लागू की गई है। दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यातायात के सुचारू परिचालन के लिए अधिक संख्‍या में कर्मियों की तैनाती की गई है। जन सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून और व्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिए सभी जिलों में पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। राष्‍ट्रीय राजधानी में केन्‍द्रीय सशस्‍त्र सुरक्षाबलों की भी तैनात की गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला