दिल्ली पुलिस ने आज डिजिटल अरेस्ट कर नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने एक 71 वर्षीय महिला को लगभग 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर उससे 49 लाख रूपयों की ठगी की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से ट्रांसफर करने के लिए उपयोग होने वाले बैंक खातो को जब्त किया है। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस को काफी जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में लिप्त सभी की गिरफ्तारियां की जाएंगी।