मार्च 31, 2026 7:46 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा को उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए आईएसओ प्रमाणन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और गुणवत्ता प्रबंधन के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन -आईएसओ प्रमाणन प्रदान किया गया है, जो पुलिस सेवा में उच्च मानकों और पेशेवर दक्षता को दर्शाता है। दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उत्‍कृष्‍ट पुलिस सेवा के पहला स्थान हासिल किया है। यह प्रमाणन दिल्‍ली पुलिस की पारदर्शी कार्यशैली, बेहतर सेवा वितरण और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल विभाग की कार्यकुशलता को प्रमाणित करती है, बल्कि नागरिकों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।