मार्च 29, 2026 8:38 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़कर किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा के बाहरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 21 किलोग्राम से अधिक व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थ ज़ब्त किया है, जिसकी अवैध बाज़ार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। इसके अलावा, तस्करी में उपयोग होने वाले एक स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह ओडिशा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सिक्रय था।

वहीं, पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी मामले में चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बारह हज़ार से अधिक मात्रा में नशीले गोलियां बरामद की गई है, जिसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रूपए से अधिक है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक नाबालिक को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों मामलों में आगे जारी है।