दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राष्ट्रीय राजधानी के संगम विहार इलाके में एक अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और डिलीवरी एजेंटों के गोदामों से कुल 183 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें से 154 सिलेंडर भरे हुए थे और 29 खाली थे। पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान रिफिलिंग उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन, लोहे के पाइप और छड़ें भी बरामद की हैं। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी एक अधिकृत गैस एजेंसी के पंजीकृत डिलीवरी कर्मी हैं और वितरण की आड़ में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद आरोपी उन्हें ग्राहकों तक नहीं पहुंचाते थे, बल्कि किराए के गोदामों में जमा कर लेते थे। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
News On AIR | मार्च 25, 2026 1:58 अपराह्न
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने संगम विहार में अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़ किया, 183 गैस सिलेंडर बरामद