दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने निवेश और स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ठगों ने सोशल मीडिया समूह के जरिए पीड़ित से करीब 45 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड और संदिग्ध बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए लोगों को निवेश के लिए फसाते थे। मामले में आगे की जांच जारी है।
News On AIR | फ़रवरी 15, 2026 6:01 अपराह्न
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया